Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड मौसम… बिगड़े मिजाज के बीच आई ये अपडेट
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

उत्तराखंड( संवाद सूत्र )में बीते दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड का असर और बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं, जबकि धूप निकलने पर हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। प्रदेशवासियों को अभी बारिश और बर्फबारी से राहत मिलती नहीं दिख रही, और मौसम विभाग ने आज फिर से प्रदेश के पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई है, हालांकि किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहेगा, लेकिन बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 10°C के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है।
बीते दिनों, केदारनाथ, बदरीनाथ, तुंगनाथ, मद्महेश्वर सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई। जौनसार-बावर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद सुंदर दृश्य दिखाई दे रहे हैं। इस लंबे समय बाद हुई बारिश और बर्फबारी से काश्तकारों के चेहरे खिले हुए हैं। वे इसे अपनी फसलों के लिए फायदेमंद मान रहे हैं, क्योंकि बारिश और बर्फबारी से जमीन को नमी मिल रही है, जो फसल की अच्छी पैदावार की उम्मीद को जन्म दे रही है।
Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।