Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। रंपुरा बस्ती में कुछ दबंग युवकों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उसके बाद घर पर जमकर पथराव किया। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वार्ड-22 रंपुरा निवासी अमन कोली ने बताया कि 21 अक्टूबर की रात्रि 11 बजे वह काम कर घर लौट रहा था कि गब्बर का चैराहा के समीप कुछ युवकों ने अभद्रता करते हुए घेर लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
जान बचाकर भागने पर दबंगों ने पीछा किया और घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी फरार हो गए। घायल ने जिला अस्पताल जाकर अपना उपचार कराया। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Advertisement
Advertisement