Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाथो में लगी मेहंदी सड़क किनारे बैग में मिला महिला का अर्धनग्न शव,मचा हड़कंप मौके पर पहुंचे जिले के कप्तान

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(संपादक -सुरेंद्र चावला उर्फ राजू 9917322413)

दिनेशपुर (संवाद सूत्र)। सड़क किनारे बैग के अंदर महिला की लाश मिली है उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर नंबर एक में बैग में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है. महिला के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी. वहीं, अब दिनेशपुर थाना पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
वहीं फॉरेंसिक जांच टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद मोहनपुर नंबर 1 गांव में बकरी चराने वाले बच्चों ने एक खेत में एक बड़ा बैग पड़ा देखा। सूचना पर वहां लोग जुट गए। लोगों की सूचना पर दिनेशपुर सहित गदरपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें महिला का शव होने से हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल, सीओ निहारिका तोमर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
महिला के गले में चुन्नी लिपटी मिली। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। महिला की दोनों टांगें तोड़कर बैग में लाश डाली गई है। महिला की उम्र 25 से 30 साल होगी। पुलिस ने महिला की हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई है।
     मृतका के शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के अलावा अन्य कारणों का पता चल जाएगा।

हाथो में लगी मेहंदी सड़क किनारे बैग में मिला महिला का अर्धनग्न शव,मचा हड़कंप मौके पर पहुंचे जिले के कप्तान

Advertisement
Advertisement