



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के सचिव के आदेश एवं आदेश संख्या 49/2026-27 के अनुपालन में गुरुवार को पीएम अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, गदरपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य परशुराम दिवाकर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सेवाएं योजना-2016, नशा उन्मूलन और मानव तस्करी सहित विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में नालसा के टोल फ्री नंबर 15100, स्थायी लोक अदालत, विशेष लोक अदालत में चालान एवं बिजली संबंधी मामलों के निस्तारण सहित विभिन्न विधिक सेवाओं के बारे में बताया गया। साथ ही प्लास्टिक बैन, बाल विवाह, नशे के दुष्परिणाम, गुड टच-बैड टच, अपहरण और मानव तस्करी से बचाव को लेकर छात्रों को जागरूक किया गया।
छात्रों को सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, यातायात नियमों तथा पोक्सो अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में टीम संख्या-09, तहसील गदरपुर से पीएलवी कुंवर सिंह, इल्मा बी और संगीता सरदार ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुल 87 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
