Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। भाजपा विधायक अरविंद पांडे के पुत्र अतुल पांडे पर बुक्सा जनजाति समाज की भूमि को जालसाजी के माध्यम से हथियाने और बाद में बेचने का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।

   बुधवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता में सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि वर्ष 2010 में राजस्व विभाग की रिपोर्ट के बाद उपजिलाधिकारी कार्यालय बाजपुर में धारा 229-बी के तहत वाद दर्ज कराया गया था। आरोप है कि बुक्सा जनजाति समाज की जिस भूमि पर विवाद था, उसे राजस्व अधिकारियों की रिपोर्ट लगने के मात्र 24 घंटे के भीतर भूमिधरी घोषित कर दिया गया।

यह आदेश 20 जनवरी 2011 को तत्कालीन सहायक कलेक्टर/उप जिलाधिकारी प्रथम श्रेणी बाजपुर द्वारा पारित किया गया था। आरोप लगाया कि भूमिधरी घोषित कराने के बाद वर्ष 2020 में उक्त भूमि को बेच दिया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि शुरुआत से ही जमीन हड़पने और मुनाफा कमाने की मंशा थी। उन्होंने इसे संगठित भूमाफिया गतिविधि करार दिया।

   अचानक भुल्लर के आवास पहुंचे विधायक पांडे सुमित्तर भुल्लर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय सियासी माहौल और गर्मा गया, जब भाजपा विधायक अरविंद पांडे अचानक उनके आवास पर पहुंच गए। जिस समय भुल्लर विधायक पुत्र पर गंभीर आरोप लगा रहे थे, उसी समय विधायक की मौजूदगी ने सबको चौंका दिया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों की निगाहें दोनों पर टिक गईं। दोनों पक्षों ने आपस में हाथ मिलाया और विधायक ने सुमित्तर भुल्लर को अपना छोटा भाई बताया। हालांकि कोई प्रत्यक्ष टकराव नहीं हुआ, लेकिन इस अप्रत्याशित घटनाक्रम ने प्रेसवार्ता को और चर्चा में ला दिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!