Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर शरदा सुमन अर्पित किए

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री गुंजन सुखीजा ने आज गदरपुर स्थित अपने कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर शरदा सुमन अर्पित किए
इस अवसर पर श्री सुखीजा ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का पुंज है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा और अंत्योदय के संकल्प को सिद्ध करने में समर्पित कर दिया। उनके द्वारा दिखाए गए सुशासन के मार्ग पर चलते हुए आज देश और प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है।श्री सुखीजा ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में शुचिता और मूल्यों के जो मानक स्थापित किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के सपनों का भारत बनाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना,नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर,सभासद अश्वनी कुमार एवं रमन छाबड़ा,महामंत्री अजय बठला ,सुभाष गुंबर,संतोष गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement