Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर राजपुर रोड (देहरादून) से विधायक , खजान दास रुद्रप्रयाग से विधायक , भरत सिंह चौधरी हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक, रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा तथा भीमताल से विधायक राम सिंह कैडा को प्रदेश मंत्री गुंजन द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

प्रदेश मंत्री गुंजन ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त मंत्रीगण अपने अनुभव और कार्यक्षमता से राज्य के विकास को नई गति देंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा सर्वांगीण, समावेशी एवं सर्वस्पर्शी होगी, जिसमें समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। प्रदेश मंत्री गुंजन ने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2027 में प्रदेश की जागरूक एवं राष्ट्रवादी जनता पुनः भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य करेगी।
अंत में उन्होंने सभी नवनियुक्त मंत्रियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!