Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
हल्द्वानीः गौला बैराज में व्यापारी ने लगाई छलांग ! जांच में जुटी पुलिस..
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

हल्द्वानी (संवाद सूत्र )के व्यापारी ने काठगोदाम गौला बैराज में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर गौला बैराज से व्यापारी का शव बरामद कर लिया है। मृतक व्यापारी की पहचान मदन अग्रवाल निवासी महावीरगंज के रूप में हुई है। व्यापारी की धार्मिक पुस्तकों की दुकान है। घटना की सूचना मिलते ही व्यापारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार तड़के करीब 4:00 बजे व्यापारी गौला बैराज पहुंचे और कथित रूप से बैराज में छलांग लगा दी। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।जिसके बाद गुरुवार को मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम काफी प्रयासों के बावजूद शव नहीं मिल सका। शुक्रवार की सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया। जिसमें व्यापारी का शव बैराज के गेट नंबर एक के पास बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर, एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस व्यापारी के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के कारणों की जानकारी मिल सके।
Advertisement
Advertisement