Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
राज्यपाल ने किये उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में 7 नए सदस्य नामित, उधम सिंह नगर से 3
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)


देहरादून (संवाद सूत्र) : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम 2002 के तहत उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में 7 नए सदस्य नामित किये हैं। इनमें से 3 सदस्य उधम सिंह नगर से हैं।
आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में 7 नए सदस्यों की नियुक्ति की है। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 2002 की धारा 3(2) के तहत इन नामों को स्वीकृति दी है। मुस्लिम, सिख, जैन व बौद्ध समुदायों से प्रतिनिधित्व के सभी सदस्यों का कार्यकाल होगा 5 वर्ष का होगा।
राज्यपाल ने किये उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में 7 नए सदस्य नामित, उधम सिंह नगर से 3
नामित सदस्यों में विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, जिनमें महिलाएं और पूर्व जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।
1. फरजाना बेगम, निवासी रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर (मुस्लिम महिला प्रतिनिधि)
2. जगजीत सिंह जग्गा, निवासी नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर (सिख समुदाय)
3. गगनदीप सिंह बेदी, निवासी ऋषिकेश, जनपद देहरादून (सिख समुदाय)
4. डॉ. सुरेन्द्र जैन, निवासी बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर (जैन समुदाय)
5. येशी थुप्तन, निवासी नैनीताल (बौद्ध समुदाय)
6. नफीस अहमद, निवासी देहरादून (मुस्लिम समुदाय)
7. शकील अंसारी, पूर्व सभासद, बनबसा, जनपद चंपावत (मुस्लिम समुदाय)

इन सभी सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्षों का होगा।

इस नियुक्ति के जरिए सरकार अल्पसंख्यक समुदायों की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझने, संवाद स्थापित करने और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।
Advertisement
Advertisement