(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। ग्राम सभा धनपुर विजयपुर में उप प्रधान पद पर गौरव रल्हन के निर्विरोध निर्वाचित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके समर्थकों एवं ग्रामवासियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
गौरव रल्हन ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर ग्राम पंचायत के विकास, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ग्राम सभा धनपुर विजयपुर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
