


शहीद ऊधम सिंह कंबोज को नमन, गदरपुर में उमड़ा तिरंगे के सम्मान में जनसैलाब
पूर्व राज्यपाल बोले—गुंजन के आग्रह पर तिरंगा यात्रा में शामिल होने आया हूं
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक की गैरहाजिरी बनी चर्चा
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग भव्य तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, कार्यकर्ताओं में दिखा देशभक्ति का जोश

गदरपुर खबर। गदरपुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू एवं भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कम्बोज धर्मशाला में शहीद ऊधम सिंह जी की

पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कंबोज ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का किया स्वागत
तलवार भेंट कर किया अभिनंदन, तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे कोश्यारी
प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हुआ। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र, विशेष रुप से उपस्थित रहे। उनके आगमन से तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों एवं राष्ट्रभक्तों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। पूरे यात्रा मार्ग पर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण

देशभक्ति से सराबोर रहा। इस अवसर पर राज्य दर्जा मंत्री सुरेंद्र सिंह नामधारी वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कंबोज सुभाष गुम्बर, गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि काबल सिंह, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, ठाकुर रविंद्र वीर सिंहअभिषेक गुम्बर, कपिल गंडा, सभासद रमन छाबड़ा सभासद परमजीत सिंह पम्मा, सचिन गुप्ता, परमजीत सिंह, पंजाबी महासभा महामंत्री सागर गंन्डा राजू कंबोज सभासद इंदर सिंह राठौर सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, धीरज, संतोष श्रीवास्तव, आकाश कोचर, कुणाल रस्तोगी, विशाल, मनीष गुम्बर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए गदरपुर की समस्त देवतुल्य जनता, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सभी सहयोगियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। गदरपुर में उमड़ा यह जनसैलाब राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है। शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए हमें सदैव राष्ट्रहित एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
