Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड :प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक दिन के लिए बदलेंगे डीएम और एसपी, नदियों पर होंगे ‘नदी उत्सव’ शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सीएम धामी के दो अहम् फैसले
( कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)


देहरादून( संवाद सूत्र)। उत्तराखंड में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अहम और प्रेरणादायक घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के मेधावी टॉपर्स को प्रत्येक जिले में एक दिन के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही राज्य की प्रमुख नदियों पर ‘नदी उत्सव’ आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य नदियों की स्वच्छता और संरक्षण को जन अभियान का रूप देना होगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस अभिनव कार्यक्रम को शीघ्रता से सभी जिलों में लागू किया जाए। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्रों को न केवल सम्मान देना है, बल्कि उन्हें प्रशासनिक अनुभव देना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित करना भी है।

गुरु रामदास प्रॉपर्टीज हमारे यहां दुकान मकान जमीन खरीदने व बेचने के लिए संपर्क करें।  (9917322413)

Advertisement
Advertisement