Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्ण वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)

रुद्रपुर। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती एवं युवा नेता स्वर्गीय बंटी कोली के जन्मदिवस पर बुधवार को काशीपुर रोड स्थित गाबा चौक के समीप रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दोनों दिवंगत नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

स्व. वीरेंद्र सिंह सामंती व स्व. बंटी कोली की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित 

स्व. वीरेंद्र सिंह सामंती व स्व. बंटी कोली की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित 

   इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती और स्वर्गीय बंटी कोली ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। दोनों हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहे और उनके सामाजिक कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा समाज सेवा के ऐसे कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया।

स्व. वीरेंद्र सिंह सामंती व स्व. बंटी कोली की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित 

    उन्होंने कहा कि भविष्य में भी दोनों दिवंगत समाजसेवियों की स्मृति में रक्तदान शिविर सहित जनहित के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके।

    कार्यक्रम में सुनील चुघ, संजय ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, संदीप चीमा, योगेश चौहान, वरिष्ठ पत्रकार राजीव चावला, जितेश शर्मा, विजय फुटेला, शगुन अरोरा, सिमरन अरोरा, प्रवेश बब्बर, लखबीर सिंह लक्खा, प्रिंस कोली सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, रक्तदाता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक के प्रबंध निदेशक सत्यम शर्मा एवं उनकी टीम ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement
Advertisement