Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शहीद दिवस पर बाजपुर में रक्तदान शिविर, 18 यूनिट रक्त संग्रहित

शहीद दिवस पर बाजपुर में रक्तदान शिविर, 18 यूनिट रक्त संग्रहित

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर बाजपुर :23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की स्मृति में जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर स्थित रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शहीद दिवस पर बाजपुर में रक्तदान शिविर, 18 यूनिट रक्त संग्रहित

शहीद दिवस पर बाजपुर में रक्तदान शिविर, 18 यूनिट रक्त संग्रहित

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन हरमिंदर सिंह सिद्धू एवं समाजसेवी उदयन कपूर (मिक्की कपूर) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में कुल 18 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवदीप कांग, आशु, विद्यालय के सचिव इंद्रप्रीत सिंह सिद्धू, प्रिंसिपल परमीन कौर, वाइस प्रिंसिपल इंदरजीत कौर एवं हेडमिस्ट्रेस नीतू रौतेला की उपस्थिति रही।
समाज के अन्य प्रमुख व्यक्तियों में आसिफ चौधरी, दानिश, वसीम, लखविंदर सिंह नागी, जगतार सिंह बाजवा, दर्शन गोयल, बाली सिंह चीमा एवं सीमा जी शामिल रहे। सभी ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिविर के साथ प्रभु नेत्रालय द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिससे लोगों को लाभ मिला।
रक्तदाताओं में इंद्रप्रीत सिंह सिद्धू, डॉ. सौरभ परमार, तेजवीर सिंह पुनिया, डॉ. ईश्वर प्रसाद, बलवीर सिंह, विकास कुमार गोयल, सिमरन पड्डा, अशोक गोयल, अशोक पांडेय, खुशी तिवारी, अमित सिंह, आशु गोयल सहित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
यह आयोजन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

Advertisement
Advertisement