Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
सेचुरी पेपर मिल गेट के सामने बनी झोपड़पट्टी में लगी भीषण आग, दो दुकान सहित आधा दर्जन से अधिक झोपड़ी जलकर राख

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड9917322413

(संवाद सूत्र )लाल कुआं वीआईपी गेट के पास श्रमिक बस्ती में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने से कई मजदूरों की झोपड़ियां जलकर राख हो गई. जबकि दो दुकान भी आग की चपेट में आ गई. बताया जा रहा है कि आग लगने समौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन को दी. सेंचुरी पेपर मिल की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया.

वीआईपी गेट के पास बनी दुकानों के पीछे मजदूरों की एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झाड़ियों की आग दुकानों तक पहुंच गई. स्थानीय लोग एकजुट होकर बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आग विकराल होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली. आग लगने से करीब आधा दर्जन से अधिक मजदूरों की झोपड़ियां जलकर राख हो गई.

बताया जा रहा है कि अग्निकांड से मजदूरों को काफी नुकसान पहुंचा है, यहां तक की दो दुकानों में लगी आग से भी भारी नुकसान पहुंचा है. वहीं घटना के बाद जिला प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करेगी. घटना के बाद मजदूरों के सामने खाने पीने का संकट भी खड़ा हो गया है. वहीं स्थानीय लोग उनको मदद पहुंचा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बीती शाम के समय मजदूर का परिवार घर में खाना बना रहा था, जिसके चलते आग लगी है. फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के की जांच में जुटी हुई है.

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।