Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। आस्ट्रेलिया भेजने के नाम युवक से साढ़े 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवक से रुपये लेने के बाद फर्जी वीजा और पासपोर्ट थमा दिया गया। युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

    वमनपुरी गदरपुर निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि उसकी मुलाकात बिलासपुर के दो युवकों से हुई थी। दोनों ने उसे आस्ट्रेलिया भेजने के लिए वीजा और पासपोर्ट बनाकर देने का भरोसा दिया था। उन्होंने साढ़े 13 लाख रुपये का खर्चा बताया। भरोसा कर उसने आठ दिसंबर 2022 से 10 जुलाई 2023 तक साढ़े 13 लाख का भुगतान कर दिया। 12 जुलाई 2023 को वह दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई पहुंच गया। 14 जुलाई को दुबई एयरपोर्ट प्रबंधन ने वीजा और पासपोर्ट फर्जी बताकर उसे भारत भेज दिया था।

   उसका कहना है कि उसे आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद पूरे रुपये देने थे लेकिन उसको डरा धमकाकर पहले ही रुपये वसूल किए गए थे। जब उसने आरोपियों से रकम वापस मांगी तो उन्होंने दस्तावेजों का दुरुपयोग कर जेल भिजवाने और हाथ पांव तोड़कर मरवाने की धमकी दी है। 

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।