Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। लोकसभा चुनाव 2024 की दृष्टिगत उच्चाधिकारी के निर्देशों के क्रम में थाना पुलिस द्वारा लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है इसी के चलते दिनांक 20/02/2024 को थाना क्षेत्र के गूलरभोज तथा करतारपुर में शांति भंग कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमे सचिन कुमार पुत्र प्रेम प्रसाद निवासी नंदपुर थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर तथा साजन गुप्ता पुत्र शांतिलाल गुप्ता निवासी करतारपुर नंबर 01 थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर को धारा 107/116/151 सी.आर.पी.सी. के अंतर्गत चालान की कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। जिन्हें आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के उपरांत उप जिलाधिकारी महोदय गदरपुर के समक्ष पेश किया गया।

    पुलिस टीम में उपनि0 गणेश दत्त भट्ट, उपनि0 बसंत प्रसाद, कानि0 574 दीपक जोशी,कानि0 1206  लक्ष्मण कुमार, कनि0 717 ललिता प्रसाद मौजूद रहे। 

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।