विधानसभा 65 गदरपुर से सुभाष व्यापारी को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद चुनावी तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर दिनेशपुर खबर। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में दिनेशपुर में नगर पंचायत कार्यालय के सामने आम आदमी पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा 65 गदरपुर से सुभाष व्यापारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सुभाष व्यापारी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी साथियों, माताओं-बहनों, युवा साथियों एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को लेकर वह क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और जनता के बीच पहुंचने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा और उत्साह देखने को मिला। चुनाव कार्यालय खुलने के साथ ही दिनेशपुर क्षेत्र में पार्टी की चुनावी गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।









