विभिन्न छठ घाटों पर पहुंची ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर श्रद्धालुओं को दी महापर्व की शुभकामनाएं
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। लोक आस्था, अटूट श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बलराम नगर सीतापुर गिरधार नगर विक्रम नगर के विभिन्न छठ घाटों पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर ने क्षेत्र के विभिन्न छठ पूजा स्थलों पर पहुंचे। उन्होंने ने छठ व्रती माताओं-बहनों से मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं तथा श्रद्धालुओं के साथ भगवान सूर्यदेव की आराधना की।

विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में फल, ठेकुआ एवं पूजन सामग्री से सजे दउरा और सूप लेकर घाटों पर पहुंचीं। परिवार के सदस्यों के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। छठी मैया के भजनों और लोकगीतों से घाटों पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

ृ
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पूर्वांचल समाज में छठ महापर्व का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। यह पर्व सूर्य उपासना के साथ-साथ त्याग, तपस्या, पवित्रता, पारिवारिक मंगलकामना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। छठ व्रती माताएं-बहनें कठिन निर्जला व्रत रखकर जिस श्रद्धा और समर्पण के साथ भगवान सूर्य एवं छठी मैया की आराधना करती हैं, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि गदरपुर क्षेत्र की जनता की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। छठ पूजा घाटों का निर्माण, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया विधानसभा के अधिकांश छठ घाटों पर निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उल्लेखनीय है कि छठ महापर्व के अगले दिन प्रातःकाल व्रती महिलाएं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसके साथ ही चार दिवसीय इस पवित्र महापर्व का विधिवत समापन होगा।









