विक्की रंधावा ने मनोनयन पत्र सौंपकर किया नियुक्त, किसान संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917 322 413)

गदरपुर खबर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रियता को देखते हुए गदरपुर क्षेत्र के हरपाल सिंह विर्क को कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी की घोषणा की।

हरपाल सिंह विर्क पुत्र गुरबाज सिंह विर्क, निवासी बराखेड़ा, गुलरभोज रोड, गदरपुर को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। मनोनयन के दौरान संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने हरपाल सिंह विर्क को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
हरपाल सिंह विर्क के पुत्र जपवंश युवा किसान नेता भी मौजूद रहे
कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा ने मनोनयन पत्र में उल्लेख किया कि हरपाल सिंह विर्क के कार्यों और मेहनत को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को उनसे अपेक्षा है कि वह भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की नीतियों, कार्यक्रमों तथा चौधरी टिकैत के विचारों का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने हरपाल सिंह विर्क के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने पर हरपाल सिंह विर्क ने संगठन के विश्वास पर खरा उतरने और पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा कुमाऊं मंडल महासचिव विक्रम सिंह गोराया बाजपुर ब्लॉक अध्यक्ष गगन शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह कुमाऊं प्रवक्ता हरीश शर्मा उदित वर्मा अमन संधू राजकुमार कक्कड़ आदि किसान मौजूद रहे










