Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

Advertisement

डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से नवाजा

 

1035637_cropped.webp

 

उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का यह सम्मान पाने वाला बना 16वां राज्य

 

गदरपुर खबर देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का ऐतिहासिक अवसर रहा। देहरादून की रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

एक ही मंच पर उत्तराखंड पुलिस को दोहरी उपलब्धि, दो अधिकारी सम्मानित और पुलिस बल को मिला राष्ट्रपति निशान

समारोह में डॉ. जगदीश चन्द्र (आईपीएस) को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया। वहीं, एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने भी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल से अलंकृत किया। दोनों अधिकारियों की उपलब्धि को उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

समारोह का एक और बड़ा आकर्षण उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस निशान (प्रेसिडेंट्स कलर) प्रदान किया जाना रहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में उत्तराखंड पुलिस को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। पुलिस बल की 25 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिले इस सम्मान के साथ उत्तराखंड देश का 16वां राज्य बन गया, जिसकी पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त हुआ है।

राष्ट्रपति पुलिस निशान देश के पुलिस बलों को उनकी विशिष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान है। यह उपलब्धि उत्तराखंड पुलिस के गौरवशाली इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में जुड़ गई है।

दो अधिकारियों को मिले पदक और पूरे पुलिस बल को राष्ट्रपति पुलिस निशान मिलने से उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ा है। यह सम्मान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और कानून व्यवस्था के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देगा।

Advertisement
Advertisement