शहीद भगत सिंह के सम्मान को लेकर रुद्रपुर में गरमाई सियासत
विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका, बोले—शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान शहीद भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर उठे विवाद के बाद रुद्रपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मामले के विरोध में विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेस पार्टी और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
शहीदों का सम्मान देश की भावनाओं से जुड़ा विषय: शिव अरोरा

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि शहीद भगत सिंह देश के करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। ऐसे महान क्रांतिकारी के सम्मान से जुड़ा विषय प्रत्येक देशवासी की भावनाओं से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान के प्रति सभी को संवेदनशील रहना चाहिए और इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
शिव अरोरा ने कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान हुए घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि यात्रा के दौरान मंच से संबोधन किया गया, लेकिन शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद की स्थिति सामने आई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से स्वास्थ्य संबंधी कारण बताए जा रहे हैं, जबकि उनके अनुसार मंच से संबोधन भी किया गया था। विधायक ने इस पूरे प्रकरण पर कांग्रेस से जवाब देने की मांग करते हुए घटना की निंदा की।
भगत सिंह चौक के सौंदर्यीकरण का भी किया उल्लेख
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन, संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि भगत सिंह चौक का सौंदर्यीकरण कर उसे भव्य स्वरूप देने का कार्य किया गया है, ताकि शहीद की स्मृतियां और उनके आदर्श लोगों को प्रेरित करते रहें। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कांग्रेस के स्थानीय नेता पूर्व विधायक और पार्टी नेतृत्व का बचाव करते नजर आ रहे हैं।
विधायक ने कहा कि शहीदों के सम्मान के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहीद भगत सिंह का सम्मान सर्वोपरि है और उनके प्रति सम्मान की भावना प्रत्येक नागरिक के मन में होनी चाहिए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
घटनाक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर नारेबाजी की और कांग्रेस का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने शहीद भगत सिंह के सम्मान को राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा विषय बताते हुए मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
इस दौरान भाजपा नेता राधेश शर्मा, पूर्व पार्षद सोनू अनेजा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान, नमित पार्षद सतनाम सिंह, पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य, रविंद्र धामी, राजकुमार, जितेंद्र चौहान, नितिन ठाकुर, सुनील सागर, सुनील सिंह, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, राज कोली, आदेश भारद्वाज, सन्नी पासवान, सोनू गगनेजा, भीमसेन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।








