Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

महतोष स्थित पंजाबी ढाबे के पास हुई कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

991660_cropped.webp

 

गदरपुर खबर। अवैध कच्ची शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गदरपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 अक्टूबर 2026 को चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान महतोष स्थित पंजाबी ढाबे के पास एक युवक को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवजीत सिंह (21 वर्ष), पुत्र मुख्तियार सिंह, निवासी सिकरौरा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी पंजाबी ढाबा महतोष, कोतवाली गदरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने शराब बरामद होने के बाद आरोपी के विरुद्ध कोतवाली गदरपुर में मुकदमा संख्या 221/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

👉पुलिस टीम  उप निरीक्षक मनोज पांडे, प्रभारी चौकी महतोष, हेड कांस्टेबल सोहन सिंह, चौकी महतोष, हेड कांस्टेबल पूरन आर्या, चौकी गूलरभोज तथा कांस्टेबल कुंदन सिंह, चौकी गूलरभोज शामिल रहे।

 

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्कर के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement