(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर]। एडवोकेट संतोष गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
समर्थकों ने कहा कि संतोष गुप्ता को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संतोष गुप्ता अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे और संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
एडवोकेट संतोष गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का इस नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया।








