Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

मंत्री मदन कौशिक की उपस्थिति में हुआ लोकार्पण, विधायक शिव अरोरा की निधि से कराया गया चौक का सौंदर्यीकरण

978734_cropped.webp

 

गदरपुर खबर रुद्रपुर। शहर के परशुराम चौक को भव्य स्वरूप प्रदान करते हुए भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का अनावरण एवं चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक उपस्थित रहे। विधायक शिव अरोरा की विधायक निधि से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य से चौक की सुंदरता और धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को नया स्वरूप मिला है।

प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

मदन कौशिक ने की कार्य की सराहना

पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक ने भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना और चौक के सौंदर्यीकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतिमा और चौक का भव्य स्वरूप आकर्षक है तथा इस पुनीत कार्य से जुड़े सभी लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने भगवान परशुराम से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की।

शिव अरोरा बोले— चौक की दिव्यता बढ़ाना सौभाग्य की बात

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भगवान परशुराम का व्यक्तित्व युगों से समाज को प्रेरणा देता रहा है। उनके नाम पर स्थापित चौक का सौंदर्यीकरण कराने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि ट्रांजिट कैंप और सिडकुल क्षेत्र के हजारों लोग प्रतिदिन इस चौक से होकर गुजरते हैं। सौंदर्यीकरण का उद्देश्य चौक को धार्मिक आस्था, संस्कृति और शहर की पहचान से जोड़ना है। उन्होंने कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

कार्यक्रम में स्वामी श्री नारायण चैतन्य जी महाराज, भारत भूषण चुघ, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, चंद्रकांत द्विवेदी, आरपी पाण्डेय, संजीव पाठक, राहुल दुबे, स्वामी शिवानन्द महाराज, हितेंद्र त्रिपाठी, सुरेश चंद शर्मा, इंद्रदेव वी.डी. शर्मा, रमेश मिश्रा, ब्राह्मण महासभा के संरक्षक हरिओम शर्मा, कपिल शर्मा, झम्मन लाल, देवेंद्र गोस्वामी, विशाल शर्मा और दीपक जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement