Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

903921.jpg

गदरपुर खबर गदरपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. विप्रजीत विश्वास सोनू के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. विवेक सिंह, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजीव ग्रोवर, विशेष प्रदेश आमंत्रित सदस्य किसान मोर्चा सागर गाबा, डॉ. सर्वेश शर्मा, डॉ. विनत अरोड़ा, डॉ. गणपति विश्वास सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement