Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(krishna varta gadarpur uttarakhand)

रुद्रपुर। विकास भवन स्थित परियोजना निदेशक कार्यालय में गुरुवार को परियोजना निदेशक, डीआरडीए हिमांशु जोशी की अध्यक्षता में बढ़ते कदम स्वायत्त सहकारिता के सदस्यों के साथ बैठक हुई। बैठक में सहकारिता की पुनः वार्षिक आम सभा आयोजित करने के साथ ही नियमों, प्रक्रियाओं और सदस्यों की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विकासखंड सितारगंज की सीएलएफ से जुड़ी महिलाओं ने सहकारिता से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं और भ्रम परियोजना निदेशक के समक्ष रखे। हिमांशु जोशी ने महिलाओं की समस्याएं सुनकर सहकारिता के प्रावधानों, कार्यप्रणाली और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

सहायक परियोजना निदेशक, डीआरडीए रमा गोस्वामी ने सहकारिता के उद्देश्यों, सदस्यों की भूमिका और सुचारू संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से सहकारिता की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को सहकारिता के नियमों, अधिकारों और दायित्वों की स्पष्ट जानकारी होने से सहकारिताओं के संचालन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। बैठक में खंड विकास अधिकारी सितारगंज, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की सहायक प्रबंधक वंदना, एडीओ कोऑपरेटिव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement