Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

कर्तव्य पथ पर महिला सशक्तिकरण की गूंज
नई दिल्ली (संवाद-सूत्र)। देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शोभा बढ़ा रहे हैं। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई।
     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और व उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों की आगवानी की। राष्ट्रपति मुर्मु व मुख्य अतिथि पारंपरिक बग्गी से कर्तव्य पथ पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मैक्रों को गले लगाया और कुछ देर दोनों को बात करते हुए भी देखा गया।
    भारतीय वाद्ययंत्रों के साथ श्आवाहनश् समूह ने 90 मिनट तक चलने वाली परेड की शुरुआत की। श्आवाहनश् समूह आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें 100 से अधिक महिला कलाकार विभिन्न ताल वाद्ययंत्र बजाते हुए शामिल हुईं। पहली बार परेड में शामिल इस समूह में देश के विभिन्न हिस्सों के भारतीय वाद्ययंत्रों की ध्वनियां सुनाई दे रही थीं।

कर्तव्य पथ पर महिला सशक्तिकरण की गूंज
घुड़सवार दल ने परेड की अगुवाई की

     दुनिया की एकमात्र घुड़सवार रेजीमेंट ने गणतंत्र दिवस परेड की अगुवाई की। सेना के 61वें घुड़सवार दस्ते का नेतृत्व मेजर यशदीप अहलावत ने किया। 61 कैवेलरी को 1953 में स्थापित किया गया था और यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार दस्ता है, जिसमें सभी श्स्टेट हॉर्स्ड कैवेलरी यूनिटश् शामिल हैं। पहली बार कर्त्तव्य पथ पर परेड करते हुए तीनों सेनाओं से महिलाओं की एक टुकड़ी शामिल हुई। इस परेड का नेतृत्व सैन्य पुलिस की कैप्टन संध्या ने किया।
        कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मी श्नारी शक्तिश् कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया।
        इस बार की परेड में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 16 झांकियों ने हिस्सा लिया, जबकि केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां भी शामिल हुईं, लेकिन उत्तर प्रदेश की झांकी पर सभी की निगाहें टिकी रहीं, क्योंकि उत्तर प्रदेश की झांकी का भगवान श्रीराम ने बाल स्वरूप में नेतृत्व किया। झांकी विकसित भारत-समृद्ध विरासत पर आधारित है।
      आसमान में धुंध के बीच 11 मैकेनाइज्ड कॉलम, 12 मार्चिंग टुकड़ियां और आर्मी एविएशन कोर के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ने सलामी दी। वहीं, वायु सेना के 46 विमानों द्वारा फ्लाई-पास्ट के साथ परेड संपन्न हुई। इस दौरान मिग 29, अपाचे, प्रचंड, डकोटा, राफेल सहित अन्य विमानों ने आसमान में करतब दिखाए।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।