Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपॉर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बन्नाखेड़ा सानी बाजपुर ने मारी बाजी

गदरपुर।  बुक्सा आदिम जनजाति कल्याण सेवा समिति के द्वारा राजा जगत देव स्मारक पार्क डलपुरा में राजा जगत देव जी की जयंती के उपलक्ष में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ, प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें बन्नाखेड़ा सानी बाजपुर विजेता एवं चक्की मोड माजरा दिनेशपुर उप विजेता रही।

वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बन्नाखेड़ा सानी बाजपुर ने मारी बाजी

   कार्यक्रम में समिति के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि अरविंद पांडे जी ने खिलाड़ियों की सराहना की।इस दौरान विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

   समिति सचिव स्वरूप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम दो दिवसीय था जिसमें विशिष्ट अतिथि लाखन सिंह उपाध्यक्ष मंडी समिति गदरपुर, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह, जिला अध्यक्ष राजकुमार, नरेश, कन्हैया प्रधान, जगत सिंह, खेल प्रभारी संजय सिंह, धर्म सिंह, रमेश सिंह, सांस्कृतिक प्रभारी सूरज सिंह बबलू सिंह आदि लोगों उपस्थित रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।