Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर:विकास के चार वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड में उत्साह का माहौल है। यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बीते चार वर्षों में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने उत्तराखंड की जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन और धामी सरकार के ‘विकल्प रहित संकल्प’ ने प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाया है। कनेक्टिविटी के सुदृढ़ीकरण, सड़क एवं आधारभूत ढांचे के विकास से लेकर केदारनाथ धाम के भव्य पुनर्निर्माण तक, उत्तराखंड ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जो प्रदेश की खुशहाली और आत्मनिर्भरता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड विकास की और भी ऊंचाइयों को छुएगा


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!