Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। आगामी नवरात्र पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशों के क्रम में सोमवार को रुद्रपुर शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा) ललित मोहन पाण्डे के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजगीर, सिंघाड़ा आटा, कुट्टू आटा और साबूदाना के कुल 4 नमूने लिए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया है। ललित मोहन पाण्डे ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को कड़े निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कुट्टू का आटा बिना लाइसेंस निर्माण, पैकिंग या बिक्री नहीं किया जाएगा और खुले आटे की बिक्री से परहेज करना होगा। साथ ही सीलबंद पैकेट पर निर्माण, एक्सपायरी तिथि, निर्माता का पता और लाइसेंस नंबर अंकित करना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा कारोबारियों को खाद्य पदार्थों के क्रय-विक्रय का दैनिक रिकॉर्ड रखने और केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही माल खरीदने के निर्देश दिए गए। छापेमारी टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement