Spread the love

ग्राम खटोला, तहसील गदरपुर में 0.100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौध नष्ट
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में तहसील गदरपुर के ग्राम खटोला में बिना अनुमति बोई गई ग्रीष्मकालीन धान की फसल पर प्रशासन ने कार्रवाई की। लगभग 0.100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तैयार की गई धान की पौध को उपजिलाधिकारी महोदया एवं मुख्य कृषि अधिकारी की उपस्थिति में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नष्ट कराया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान की खेती से जल संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है तथा पर्यावरण एवं भू-जल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध भी किया गया, जिस पर अधिकारियों ने मौके पर ही ग्रामीणों को ग्रीष्मकालीन धान से प्रकृति को होने वाले संभावित नुकसान के बारे में समझाया। साथ ही किसानों को वैकल्पिक फसलों के चयन एवं कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अन्य फसलों की ओर प्रेरित किया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण एवं सतत कृषि व्यवस्था को बढ़ावा देने हेतु आगे भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!