Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुल्हा जीपीएस में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बच्चों को दवाओं व स्वच्छता का संदेश

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर गूलरभोज खबर। दिनांक 28 फरवरी 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार तथा सीडीओ व जिलाधिकारी के तत्वावधान में सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत गदरपुर ब्लॉक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ‘ए’ द्वारा दूरस्थ क्षेत्र कुल्हा जीपीएस में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों को शुद्ध पेयजल के उपयोग की महत्ता, अशुद्ध पानी से होने वाली बीमारियों, संतुलित पोषण, स्वस्थ जीवनशैली तथा व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। टीम ने अभिभावकों को भी बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
आज आयोजित शिविर में डॉ. प्रशांत चौहान (कैम्प इंचार्ज), डॉ. कल्पना पांडे (एलएमओ), आरकेएसके काउंसलर राधा मिगलानी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
ग्रामीणों एवं विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे शिविरों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा जताई।

Advertisement
Advertisement