Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गूलरभोज के 26 रेलवे दुकानदारों को राहत, किराया बढ़ोतरी पर लगी रोक

गूलरभोज के 26 रेलवे दुकानदारों को राहत, किराया बढ़ोतरी पर लगी रोक

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गूलर भोज रेलवे के दुकानदारों के लिए बने संकट मोचन विधायक अरविंद पांडे

गदरपुर/ गूलरभोज रेलवे परिसर में संचालित दुकानों पर बढ़े हुए किराये और सुरक्षा जमा (सिक्योरिटी) को लेकर उत्पन्न संकट के बीच गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की और दुकानदारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

गूलरभोज के 26 रेलवे दुकानदारों को राहत, किराया बढ़ोतरी पर लगी रोक

गूलरभोज के 26 रेलवे दुकानदारों को राहत, किराया बढ़ोतरी पर लगी रोक

बताया गया कि किराया वृद्धि और सिक्योरिटी की नई शर्तों के चलते गूलरभोज के 26 दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा था तथा कई दुकानों के बंद होने की स्थिति बन चुकी थी। विधायक अरविंद पांडे ने इसे क्षेत्र के छोटे व्यापारियों के हित से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया।

गूलरभोज के 26 रेलवे दुकानदारों को राहत, किराया बढ़ोतरी पर लगी रोक

मुलाकात के बाद किराया बढ़ोतरी के निर्णय को होल्ड पर रखने तथा दुकानदारों को राहत देने का सकारात्मक आश्वासन मिला। इस निर्णय से प्रभावित परिवारों ने राहत की सांस ली।
दिल्ली से लौटने पर विधायक अरविंद पांडे का दुकानदारों और समर्थकों ने फूल-मालाओं व पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने कहा, “मैंने कोई विशेष काम नहीं किया है। आप सब मेरे परिवार के सदस्य हैं। मैंने वही किया जो एक परिवार का मुखिया करता है।
खुशी के माहौल में दुकानदारों ने गूलरभोज स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर मिष्ठान वितरण किया और एक-दूसरे को बधाई दी। क्षेत्र में इस निर्णय को लेकर उत्साह का वातावरण है और व्यापारियों ने विधायक के प्रति आभार जताया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी प्रमोद गुप्ता विशाल गुंबर संजय भटेजाअनिल चावला राकेश ग्रोवर तरुण दुबे बिजेंद्र यादव इंदर सिंह राकेश भुड्डी रवि पाल राजेश कुमार मनवीर सिंह सुखविंदर सिंह सुरेंद्र अनेजा अर्पित अनेजा गरीश दुबे बिट्टू सिडाना रामकिशन दहूजा सतीश पापनेजा संजय गुप्ता आशु रघुवंशी विजय यादव छोटे लाल यादव विशाल पपनेजा डॉ परशुराम मनोज सिडाना संचित सिडाना रीमित अछरेजा संदीप रहलन उमर मंसूरी दयानंद देवराडी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement