Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं, ध्रुव चावला को न्याय दिलाने सड़क पर उतरा रुद्रपुर

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर खबर उधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर में दिवंगत युवा ध्रुव चावला की आत्मिक शांति एवं परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मौत के मामले का खुलासा न होने से युवाओं और व्यापारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। कैंडल मार्च के माध्यम से प्रशासन को शीघ्र जांच पूरी कर दोषियों को बेनकाब करने का कड़ा संदेश दिया गया।

एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं, ध्रुव चावला को न्याय दिलाने सड़क पर उतरा रुद्रपुर

परिवारजनों एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में निकाला गया यह मार्च सिविल लाइन स्थित अग्रसेन चौक से प्रारंभ होकर महाराजा रणजीत सिंह चौक, मुख्य बाजार मार्ग होते हुए भगत सिंह चौक पर संपन्न हुआ। हाथों में मोमबत्तियां लिए सैकड़ों लोग शांतिपूर्वक आगे बढ़ते रहे और “ध्रुव चावला को न्याय दो” के नारों से शहर गूंज उठा।
कैंडल मार्च में विजय फुटेला, एकता चावला, दुमिता, चेतन मांगट, संजय जुनेजा, रजत विष्ट, मानव ललित विष्ट, मोहन अरोरा, चेतन कमल फुटेला, अमन चीमा, रुद्राक्ष शुक्ला, अमर सिंह यादव, मधुर चौहान, सुखवंत सिंह विक्की, गोविंद साहनी, सुमित गंगवार, दीपु महरा, सत्ता कोली, विनय जाशी, भरत पाल, पवन गाबा, मनदीप सिंह, शिवा चावला, शिवम सेठी, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, राजेश कामेरा, राजकुमार खनिजो सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एक होनहार युवा की संदिग्ध मौत का खुलासा एक सप्ताह बाद भी न होना गंभीर चिंता का विषय है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने स्पष्ट कहा कि जब तक मामले का निष्पक्ष खुलासा नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से जांच में तेजी लाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
परिजनों ने भावुक स्वर में न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें केवल सच्चाई चाहिए। कैंडल मार्च के माध्यम से शहरवासियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि ध्रुव चावला को न्याय दिलाने के लिए पूरा रुद्रपुर एकजुट है।

Advertisement
Advertisement