Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रायोजित “हिंदू सम्मेलन” का आयोजन 28 फरवरी को सनातन धर्म मंदिर, गदरपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 10 बजे निर्धारित किया गया है।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में संगठन के विचार, कार्य और आगामी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी तथा समाज में एकता, समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति अपेक्षित है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!