Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रुद्रपुर में नमाज़ पढ़ रहे युवक से मारपीट, मुस्लिम समाज में आक्रोश

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

ब्लॉक अध्यक्ष शाकिर अली ने की सख्त कार्रवाई की मांग

रुद्रपुर/गदरपुर। नमाज़ अदा कर रहे एक युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। घटना को लेकर मुस्लिम समाज में गहरा रोष व्याप्त है और लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट के आरोपी की पहचान अरविंद शर्मा के रूप में हुई है। मामले में पंतनगर थाना में अरविंद शर्मा व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
घटना के विरोध में गदरपुर के मुस्लिम समाज के लोग कोतवाली पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि धार्मिक आस्थाओं से जुड़े मामलों में इस प्रकार की घटनाएं आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता को प्रभावित करती हैं।
इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी इबादत या पूजा-पाठ के दौरान भय का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने की अपील की।
फैजान खान ने कहा कि क्षेत्र में भाईचारा और शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की।
पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
ज्ञापन देने वालों में शाहेरूम (टोनी पठान), मुजम्मिल, मो. अशरफ, फरमान, सागर, यासीन, शाहरुख, अरमान, आसिफ, रिजवान कुरैशी, रहमान, फईम, नौशाद, जाने अली सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement