Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। विधानसभा के ग्राम चक्कीमोड़ स्थित श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में आज व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने चक्की मोड़ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

बैठक के दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में व्यापार से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों और स्थानीय समस्याओं को प्रदेश मंत्री के समक्ष रखा। इस पर प्रदेश मंत्री श्री गुंजन सुखीजा ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की हर जायज समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “यदि किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो बेझिझक याद करें, मैं सदैव आपके साथ खड़ा हूँ।”

उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनके हितों की रक्षा करना सरकार और संगठन की जिम्मेदारी है। प्रदेश मंत्री ने यह भी कहा कि गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और व्यापारियों के सुझावों को भी योजनाओं में शामिल किया जाएगा।
इस अवसर पर चक्कीमोड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने प्रदेश मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!