Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
डॉ. संजीव सरना को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमुख सचिव, नियोजन विभाग द्वारा सम्मानित किया गया

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413 कप

(सू.वि.)। उत्तराखण्ड सरकार के नियोजन विभाग द्वारा संचालित
आकांक्षी जनपद / विकासखण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत जुलाई 2024 से सितम्बर 2024 की अवधि में निर्धारित 06 प्रमुख संकेतांकों पर उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले जनपदों एवं विभागों को सम्मानित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय ‘सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह’ का आयोजन मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, देहरादून में किया गया। इस समारोह में ऊधम सिंह नगर जनपद की ओर से स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. संजीव सरना को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमुख सचिव, नियोजन विभाग श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण, लक्षित संकेताको की प्रभावी पूर्ति एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के ही लिए प्रदान किया गया। समारोह का उद्देश्य प्रदेश में विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करना तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे नवाचारो और परिणामोन्मुखी कार्यों को नय सार्वजनिक रूप से मान्यता देना था। कार्यक्रम के दौरान राज्य के की विभिन्न जनपदों से आए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गई उपस्थिति रही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के अग्रवाल ने इस बार उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियों को बधाई दी।
डॉ. संजीव सरना को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमुख सचिव, नियोजन विभाग द्वारा सम्मानित किया गया
Advertisement
Advertisement