Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
लालकुआं-झांसी एक्सप्रेस ट्रेन की हुई शुरूआत. सांसद अजय भट्ट ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना. पहले दिन 176 यात्रीयों ने किया आरक्षण ।।
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413


उत्तराखंड पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने आज लालकुआं झांसी के मध्य स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑन डिमांड चलाई जा रही इस ट्रेन की सेवा संचालन से विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा शक्ति पीठ, वीर सिंह महल, राजगढ़ पैलेस और सोनागिर जैसे पर्यटक स्थल का भ्रमण करने के साथ-साथ ऐतिहासिक रानी लक्ष्मीबाई के जनपद में भी पौराणिक महत्व के स्थान का भ्रमण कुमाऊं मंडल के लोग कर सकते हैं।
बुधवार को ट्रेन संचालन से पूर्व लालकुआं रेलवे स्टेशन से कुल 176 यात्रियों ने आरक्षण कराया जिसमें 40 लोगों ने थर्ड एसी के टिकट बुक जबकि 11 लोगों ने सेकंड एसी में यात्रा की वही 136 लोगों ने स्लीपर क्लास में अपना आरक्षण कर कर पहले दिन लालकुआं से यात्रा की शुरुआत की।
हल्द्वानी क्षेत्रीय विधायक लाल कुआं डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व अधक्ष नगर पंचायत पवन सिंह चौहान बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे ।। ट्रेन संख्या 04181/04182 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – लालकुआं- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक समर स्पेशल गाड़ी का संचालन कुल 14 फेरों के लिए किया जायेगा। 04181 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -लालकुआं साप्ताहिक समर स्पेशल गाड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन से 24 जून, 2025 से 5 अगस्त, 2025 तक 7 फेरों के साथ प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। इसी प्रकार वापिसी 04182 लालकुआं – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक समर स्पेशल गाड़ी लालकुआँ से 25 जून, 2025 से 06 अगस्त, 2025 तक 7 फेरों के साथ प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी।
Advertisement