Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

कनाडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद अब कबूला है कि खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों ने देश में पनाह ले रखी है।
कनाडा की प्रमुख खुफिया एजेंसी कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस ने पहली बार आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि खालिस्तान समर्थक आतंकवादी भारत में हिंसा को बढ़ावा देने, फंड जुटाने और योजना बनाने के लिए कनाडा की धरती का इस्तेमाल कर रहे हैं। सीएसआईएस ने बुधवार को अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। कनाडा की खुफिया एजेंसी सीएसआईएस की रिपोर्ट में साफ तौर से कहा गया है, खालिस्तानी चरमपंथी मुख्य रूप से भारत में हिंसा को बढ़ावा देने, फंड जुटाने या योजना बनाने के लिए कनाडा को आधार के रूप में इस्तेमाल करना जारी रखे हुए हैं।
भारत सालों से कनाडा को आगाह करता रहा है कि वहां खालिस्तानी आतंकवादियों के अड्डा बन हुआ है, लेकिन कनाडा ने तो जैसे आंखें ही मूंद रखी थी। सीएसआईएस रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा भारत विरोधी तत्वों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। इसके साथ ही एजेंसी ने यह भी कहा है कि अब जाकर हमें इस बात का इल्म हुआ है कि भारत की ओर से सालों से जताई जा रही चिताएं सच थीं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 1980 के दशक में कनाडा में राजनीति से प्रेरित हिंसक उग्रवाद का खतरा मुख्य रूप से कनाडा की धरती से पनपे उग्रवाद से आया था।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।