Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। सीलिंग व नजूल सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण पर प्रशासन के बुलडोजर गरजे। इस दौरान भारी पु िलस बल भारी पुलिस बल तैनात रहा। बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजेसे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जो शाम पांच तक चली। इस दौरान 24 निर्माणाधीन अवैध भवनों को ध्वस्त कर दिया गया।
जिला विकास प्राधिकरण के सचिव एडीएम पंकज उपाध्याय ने मंगलवार को नगर निगम व पुलिस टीम के साथ अवैध निर्माणों का मुआयना किया था। इस दौरान लगभग 24 अवैध निर्माणाधीन भवनों को चिन्हित कर तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को टीम प्रीत विहार, बराड़नगर व पहाड़गंज में अतिक्रमण हटाने पहुंची। किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम व राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरु की।
प्रीत विहार व बराड़नगर में सीलिंग की भूमि पर बनाए जा रहे 12 अवैध निर्माणाधीन भवन व पहाड़गंज में नजूल भूमि पर निर्माणाधीन 12 अवैध भवनों को बुलडोजर के जरिये ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम ने बताया कि ये भवन सीलिंग व नजूल की भूमि पर बन रहे थे। जिला विकास प्राधिकरण से किसी का नक्शा पास नहीं था। ऐसे मकानों को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस मौके पर तहसीलदार दिनेश कुटौला, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, कोतवाल मनोज रतूड़ी, गदरपुर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह, एसएसआइ ललित मोहन रावल, दिनेशपुर थानाध्यक्ष नंदन सिंह, पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, रम्पुरा चैकी प्रभारी प्रदीप कुमार कोहली, बाजार चैकी प्रभारी जितेंद्र खत्री, लालपुर चैकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, एसआई देवेन्द्र मेहता आदि मौजूद थे।

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।