Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पाल के गदरपुर आगमन पर जोरदार स्वागत

गदरपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पाल के गदरपुर आगमन पर बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पाल के गदरपुर आगमन पर जोरदार स्वागत

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पाल के गदरपुर आगमन पर जोरदार स्वागत

इस दौरान कई जगहों पर ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण, फूल मालाओं एवं जोरदार नारेबाजी के बीच स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने  कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी का निर्वहन कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव है। मनोज पाल ने स्पष्ट किया कि वे पहले भी कार्यकर्ता थे और आगे भी कार्यकर्ता ही रहेंगे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पाल के गदरपुर आगमन पर जोरदार स्वागत

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि भाजपा में किसी का शोषण नहीं होगा। कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पाल के गदरपुर आगमन पर जोरदार स्वागत

इस दौरान विधायक अरविंद पांडे ने भाजपा हाई कमान का धन्यवाद करते हुए मनोज पाल को हर कदम पर सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अरविंद पांडे के नेतृत्व में पहुंचे काफिले में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल को ग्राम सरदारनगर में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा एवं हर्षपाल बंटी के नेतृत्व में लड्डुओं से तोला गया। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा और पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी के नेतृत्व में फूल मालाओं, पुष्प वर्षा और पगड़ी पहनाकर भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया, वहीं पंकज सेतिया के प्रतिष्ठान पर उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका गेट पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधायक अरविंद पांडे एवं जिलाध्यक्ष मनोज पाल का स्वागत किया। कंबोज धर्मशाला पहुंचकर शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रोड शो के अंत में गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचकर नतमस्तक होते हुए प्रार्थना की गई।

    इस मौके पर विधायक अरविंद पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, लवली हुड़िया, राजेश गुंबर, अशोक हुड़िया, अनिल जेटली, नरेश हुडिया, चंकित हुडिया, पंकज सेतिया, मुनी भुसरी, सुभाष गुंबर, राकेश गुंबर, राकेश भुड्डी, हरबंस छाबड़ा, सुरेश कंबोज, टेकचंद, अशोक बाटला, हनुमंत भुड्डी, हरलोक सिंह, अभिषेक कुमार, सुरेश खुराना, रवि पाल, अमन कुमार, अमित गगनेजा, पूनम ग्रोवर, अंजू भुड्डी,कुलवीरी चौधरी, स्वीटी, आरती, ज्योति सहित काफ़ी सख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।