Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
श्री रविदास जयंती और बाबा अजीत सिंह के जन्मदिन पर लगाया राशन का लंगर

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

श्री रविदास जयंती और बाबा अजीत सिंह के जन्मदिन पर लगाया राशन का लंगर

गदरपुर । शिरोमणि भक्त श्री रविदास जी की जयंती एवम गुरु गोविंद सिंह जी के बड़े साहबजादे अजीत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में समर्पण कार्यक्रम करते हुए 10 जरुरतमंद परिवारों के लिए राशन के रूप में गुरु का लंगर आयोजित किया गया । वार्ड नंबर 10 आजाद नगर में सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी ने कहा कि जरुरतमंद परिवारों की सहायता के लिए उठाया गया यह कदम एक नेकी का काम है, उन्होंने स्वयं भी हर प्रकार की सहायता किए जाने का आश्वासन दिया । कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ज्योति अरोरा ने किया उन्होंने कहा कि जरुरतमंद गरीब परिवारो को हमें अपने साथ एक कतार में रखकर उचित सम्मान देना चाहिए । कार्यक्रम के समापन पर नेहरू युवा क्लब की तनीशा चावला ने ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में भी किए जाने का आह्वान किया । इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक देवेंद्र सिंघ, पत्रकार प्रेस परिषद के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शाह नूर अली के अलावा रिंकी हितकारी, परमजीत कौर,प्रभजोत सिंह,
आशा देवी ,पूजा रानी,अख्तरी,
ज्योति रानी,जनक रानी,सलमा,
अलसिफा,अंजली,अनामिका,
अक्षरा एवं रानी आदि मौजूद थे ।
Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।