Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचाने वाला मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322443

उत्तराखंड (संवाद सूत्र )के राजनीति में हलचल मचाने वाले साजिश करता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे के नाम पर उत्तराखंड के तीन विधायकों से मंत्री बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये की मांग करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस रुद्रपुर और हरिद्वार से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के मुताबिक, बीते दिनों उत्तराखंड के रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, हरिद्वार के रानीपुर विधायक आदेश चौहान और नैनीताल विधायक सरिता आर्या को एक कॉल आया था।्
कॉलर ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताते हुए मंत्री बनाने के नाम पर तीनों से करोड़ों रुपये की मांग की थी। मामले में तीनों विधायकों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में 18 फरवरी को पुलिस ने रुद्रपुर और हरिद्वार से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी सपेरा बस्ती घरोली थाना गाजीपुर पूर्वी दिल्ली निवासी गौरव नाथ फरार था।
रविवार रात रुद्रपुर एसओजी और कोतवाली पुलिस ने आरोपी गौरव नाथ को दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 26 जनवरी को उसने दोस्त उवैश और प्रियांशु के साथ मिलकर विधायकों को कॉल कर रुपये मांगने की योजना बनाई थी।




गए
Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।