Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
चार दिवसीय पैदल यात्रा का गुरुद्वारा कमेटियों एवं संगत ने किया जोरदार
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413


चार दिवसीय पैदल यात्रा का गुरुद्वारा कमेटियों एवं संगत ने किया जोरदार स्वागत

गुरबाणी एवं नाम स्मरण के साथ सामाजिक कुरीतियों से बचने का किया गया आह्वान
गदरपुर । डेरा नानक निवास भट्ट पुरी नमूना तहसील बाजपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड के बाबा जसवंत सिंह के दिशा निर्देशन में एक पैदल यात्रा का आयोजन करके संगत को नाम वाणी से जुड़ने ,नशा मुक्त समाज का सृजन करने ,शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को अग्रणी रहकर उच्च मुकाम हासिल करने के उद्देश्य से जागरूक करने का संदेश दिया गया । बाबा जसवंत सिंह ने बताया कि 4 वर्ष पूर्व से उनके द्वारा संगत के सहयोग से डेरा नानक निवास भटपुरी से एक पैदल यात्रा का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी गुरुद्वारा डेरा नानक निवास भट्ट पुरी से बाजपुर ,बेरिया रोड होते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा गदरपुर, गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार महतोष, गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह पछियापुर ,चड्ढा पेपर मिल बिलासपुर, ग्राम बलसौंगी अलीनगर होते हुए ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानकपुरी टांडा पहुंचकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाने के लिए संगत रवाना हुई गए उन्होंने बताया कि समाज के लोगों को नाम जपना,किरत करनी और बांटकर खाने का उद्देश्य जो कि गुरु नानक देव जी के मुख्य उपदेश हैं का प्रचार प्रसार करना एवं सामाजिक कुरीतियों के बंधनों से मुक्त होकर एक पवित्र समाज का सृजन करना है उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौथी पैदल यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया स्थानीय संगत ने भी पैदल यात्रा में शामिल होकर गुरु के लंगर एवं अन्य सेवाएं करके पुण्य लाभ कमाया उन्होंने बताया कि जहां-जहां पर भी उनके द्वारा पड़ाव किया गया, सतनाम वाहेगुरु का जाप करवा के सर्वत्र सुख शांति की अरदास की गई। साथ ही उनके द्वारा पैदल यात्रा में शामिल संगत को सिरोपा वस्त्र आदि निशुल्क प्रदान किये गए । इस मौके पर बाबा जसवंत सिंह, कमलजीत सिंह ,मंगल सिंह ,नरेंद्र सिंह सहित तमाम महिला पुरुष श्रद्धालु पैदल यात्रा में शामिल रहे ।
Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।