Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
भाजपा विधायक को मंत्री बनाने के नाम पर तीन करोड़ की मांग, कॉलर ने कहा- उत्तराखंड सरकार में तीन मंत्री बदलने हैं….

कृष्णा वार्ता  गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

उत्तराखंड में इन दोनों राजनीति में हलचल मची हुई है क्योंकि इन दिनों कई विधायकों को अज्ञात कॉलर द्वारा पैसे के डिमांड की गई है और साथ ही धमकी दी गई है जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई भी शुरू कर दी है एक मामला हरिद्वार का है तो दूसरा मामला उधम सिंह नगर का है.


जी हां एक और जहां हरिद्वार से रानीपुर से विधायक आदेश चौहान को धमकी दी गई है और 5 लाख रुपए की डिमांड की गई है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक शिव अरोड़ा को फोन करके करोड़ों रुपए की डिमांड की गई है।


मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बेटा बताकर अज्ञात व्यक्ति ने रुद्रपुर विधायक को मंत्री बनाने के नाम पर तीन करोड़ की मांग की। शक होने पर विधायक के सहयोगी ने फोन पर हुई बातचीत को रिकोर्ड कर लिया। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया।


कोतवाली में दी तहरीर में विधायक शिव अरोरा के सहयोगी अभिषेक मिश्रा ने कहा कि 13 फरवरी को विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉलर ने अपना परिचय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के रूप में देते हुए लगभग 14 मिनट 22 सेकंड बात की। कहा कि वह अभी अडानी के बेटे की शादी से लंदन से वापस आ रहा है।


मिश्रा ने बताया कि कॉलर ने खुद को जय शाह बताया तो विधायक को शक हो गया कि यह कोई फ्रॉड कॉल है। विधायक के फोन पर रिकोर्डिंग नहीं होने से उन्होंने अपना फोन कॉल लाउडस्पीकर में डालकर अपने सहयोगी से कॉल को रिकार्ड करने को कहा। फोन पर जय शाह नाम का व्यक्ति दिल्ली के राजनीति पर बात करने लगा साथ ही पापा को मीटिंग पर व्यस्त होने की बात कहने लगा। उसने उत्तराखंड सरकार में महत्वपूर्ण पद देने की बात कही।


उसने कहा कि उत्तराखंड सरकार के तीन मंत्री बदलने है और आपका नाम मंत्री के लिए आया है। उसने अन्य विधायकों को भी मंत्री पद देने की बात कही।उसने कहा कि पापा 14 फरवरी को हल्द्वानी राष्ट्रीय खेलों के समापन पर आ रहे है। उसके बाद वे दिल्ली आयेंगे। तब तक आप दिल्ली आ जाइये। इस बीच उसने अपने आप को जय शाह बताते हुए कहा कि मेरी नड्डा अंकल से भी आपके विषय में बात हो गई है। उन्होंने पार्टी फंड में आपसे सहयोग तीन करोड़ की अपेक्षा की है। इसकी व्यवस्था आपको दिल्ली में करनी है और हम आपका नाम फाइनल कर रहे है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधायक ने अमित शाहऔर  नड्डा से बात करवाने के लिए कहा तो कहने लगा वो इस समय बहुत व्यस्त है। मैं आपकी बात बाद में करा दूंगा। इसके बाद इसी नंबर से कई बार कॉल आई थी मगर विधायक ने इसे रिसीव नहीं किया। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर कालर को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।