Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

राम मंदिर में हवन यज्ञ का कार्यक्रम हुआ आयोजित

गदरपुर। नगर के वार्ड नंबर 8 रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल के निकट श्री राम मंदिर का बचा हुआ कार्य पूर्ण हो चुका है।

राम मंदिर में हवन यज्ञ का कार्यक्रम हुआ आयोजित

  राम मंदिर का कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री राम भक्त एवं समाजसेवी दीपिन सुखीजा की उपस्थिति में वार्ड नंबर 8 में स्थित राम मंदिर में पंडितो द्वारा संयुक्त रूप से हवन पूजा का कार्य किया गया।

इस दौरान भगवान श्रीराम का शुक्रगुजार किया गय।

राम मंदिर में हवन यज्ञ का कार्यक्रम हुआ आयोजित

    इस दौरान राम भक्त दीपिन सुखीजा ने बताया कि मंदिर का कार्य करीब 4 वर्ष में पूर्ण हुआ है।  राम मंदिर के कार्य निर्माण को पूर्ण करवाने में विकास शर्मा का अहम योगदान रहा है, विकास शर्मा जो कि रुद्रपुर से मेयर पद का चुनाव लड़ रहे हैं। ईश्वर की कृपा से गदरपुर में राम मंदिर बनकर पूर्ण हो चुका है और सौभाग्य की बात है कि मंदिर का निर्माण पूर्ण होने के साथ साथ रुद्रपुर से मेयर पद की सीट भी विकास शर्मा को मिली है।

    सुखीजा ने बताया है निर्माण के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ा परंतु विकास शर्मा जो कि हनुमान भक्त हैं उन्होंने कहा कि तुम मंदिर बनवाओ प्रभु श्री राम हम सबके साथ हैं कोई इस मंदिर को बनवाने से नहीं रोक सकता।

   समाजसेवी दीपिन ने जनता से अपील की है कि आने वाली 23 तारीख को हनुमान भक्त, समाज सेवा में अपनी अग्रिम भूमिका निभाने वाले विकास शर्मा को जरूर सहयोग करें। 

इस दौरान काफ़ी सख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।