Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 4 के सभासद प्रत्याशी अश्वनी कुमार रजत के चुनाव कार्यालय का शुभारभ बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा सहित बीजेपी के तमाम नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी में किया गया।

    इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि अश्वनी कुमार ने भारतीय जनता पार्टी को ऊपर उठाने के लिए हमेशा तन,मन, धन से कार्य किया है, जिसको देखकर पार्टी ने इन्हे टिकट दिया है। 

   कहा कि अश्विनी कुमार ने समाजसेवी के रूप में हमेशा अपने वार्ड वासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वार्ड के लिए हर संभव कार्य किया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि बीजेपी के पक्ष मे वोट देकर भाई अश्विनी कुमार को विजय बनाए, जिससे वार्ड को ओर ज्यादा विकास की राह पर लाया जा सके।

    इस दौरान अश्विनी कुमार ने कहा कि चुनाव कार्यालय खोल दिया गया है जहां से आगामी दिनों के चुनाव की व्यूह रचना तैयार की जाएगी। अश्विनी ने भी वार्ड की जनता से अपील की है कि एक बार सभासद के रूप में सेवा करने का मौका जरूर दे।

इस मौके पर भारी सख्या में लोग मौजूद रहे। 

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।