Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विस्तारीकरण क्षेत्र में आने वाले जिन भवनों को अभी तक नहीं हटाया गया है, उन्हें शीघ्र ध्वस्त किया जाए ताकि कार्य में कोई बाधा न आए।

इसके साथ ही, विद्युत लाइनों को शिफ्ट करने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत, उप जिलाधिकारी और पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि #विस्तारीकरण क्षेत्र में आने वाले पेड़ों की कटान वन विभाग से समन्वय कर आवश्यक स्वीकृति के बाद ही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, जीबी पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव, एनएचएआई के पीडी अंचल बंसल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement